आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में हिन्दी विभाग की ओर से 18.4.2022 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘आजादी का अमृत महोत्सव हिन्दी राष्ट्रीय कवियों के परिप्रेक्ष्य में’ । कार्यक्रम का आरंभ एजुकेशन विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. रेखा नारीवाल के सुमधुर गणेश वंदना से हुआ । गणेश वंदना के पश्चात विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. कविता मेहरोत्रा ने अथितियों का स्वागत करते हुए हिन्दी राष्ट्रीय कविता की अमूल्य धरोहर को दर्शकों के सम्मुख रेखांकित किया । विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागेदारी निभाई । सर्वप्रथम बीनीत ठक्कर ने हिन्दी की लोकप्रिय कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता ‘झांसी की रानी’ का सुन्दर पाठ करके दर्शकों का मन मोह लिया । सुभद्रा कुमारी चौहान न केवल कवयित्री है बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भी हैं । आजादी से पूर्व की एक और नृशंस और भयानक घटना थी जलियाँवाला बाग हत्याकांड , जहां निरीह और लाचार लोगों पर गोलियां चलाई गई थी इसी विषय पर सुभद्रा कुमारी चौहान की एक और मार्मिक रचना ‘जलियाँवाला बाग में बसंत ‘का पाठ कृपा सहल ने किया । राष्ट्रीयता की बात हो और छायावादी कवियों का नाम न आए यह तो हो ही नहीं सकता । अंग्रेजी विभाग की छात्रा प्रतीक्षा सरकार ने जयशंकर प्रसाद की एक महत्वपूर्ण कविता ‘हिमाद्रि तुंग शृंग से’ का सुन्दर वाचन किया । अंग्रेजी विभाग के ही एक और विद्यार्थी प्रांतीक दीर्घांगी ने निराला की कविता ‘वर दे वीणावादिनी वर दे’ सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया । शहीदों का ऐसा अनूठा सम्मान शायद कम ही कवियों ने किया होगा जैसा कि हमें माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ में मिलता है । इस सुन्दर कविता का पाठ अलीफिया हाजी ने किया । तत्पश्चात हिन्दी के प्रखर कवि रामधारीसिंह दिनकर की कविता ‘कलम आज उनकी जय बोल’ का सुन्दर पाठ रोहित दुबे ने किया । अंत में फातिमा बर्तनवाला ने नीरज की कविता ‘धरा को उठाओ गगन को झुकाओ ‘का पाठ किया । विभाग की प्राध्यापिका डॉ. आभा झा ने धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।
In the words of Mark Van Doren- “the art of teaching is the art of assisting discovery.” The pivotal role that a teacher plays in our lives can never be doubted. They help us shape our life and secure our future. In this process they guide us and assist us to discover ourselves and what …
Prof Parimal Merchant is a Director in the SP Jain Institute of Management, one of the most sought-after sanctuaries for getting entry into the coveted world of MBA’s. That the Mumbai based institute has campuses in Dubai, Singapore and Sydney being vindication enough of its stature and popularity among student fraternity. However, is it not …
The Department of English organized a UG Students’ Seminar on “Memoirs and Autobiographies”. The event was held on 4th May, 2024, at the Concept Hall (6th floor) and was attended by undergraduate and postgraduate students of the Department of English. Twenty nine students of UG semesters IV and VI presented papers at the seminar, and …
The BESC NSS unit conducted a cleanliness drive during the Swachhata Hi Seva Campaign from September 19th to October 2nd, 2024. The campaign aimed to promote cleanliness and raise awareness about the importance of sanitation and waste management. Duration: September 19th to October 2nd,2024 Number of Volunteers: 100 Areas Covered: ● Padmapukur ● Minto Park …
‘आजादी का अमृत महोत्सव हिन्दी राष्ट्रीय कवियों के परिप्रेक्ष्य में’

Related Posts
Teachers’ Day Celebration 2021
In the words of Mark Van Doren- “the art of teaching is the art of assisting discovery.” The pivotal role that a teacher plays in our lives can never be doubted. They help us shape our life and secure our future. In this process they guide us and assist us to discover ourselves and what …
Family Business Workshop with Parimal Merchant
Prof Parimal Merchant is a Director in the SP Jain Institute of Management, one of the most sought-after sanctuaries for getting entry into the coveted world of MBA’s. That the Mumbai based institute has campuses in Dubai, Singapore and Sydney being vindication enough of its stature and popularity among student fraternity. However, is it not …
Seminar on “Memoirs and Autobiographies”
The Department of English organized a UG Students’ Seminar on “Memoirs and Autobiographies”. The event was held on 4th May, 2024, at the Concept Hall (6th floor) and was attended by undergraduate and postgraduate students of the Department of English. Twenty nine students of UG semesters IV and VI presented papers at the seminar, and …
Swachhata Hi Sewa Campaign